प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 15 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर पालिका और गांव दोनों मतदाता सूची से बाहर शहर के करीब भोरई का पुरवा में रविवार को कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। गांव के लोगों से बातचीत कर पदाधिकारियों ने कहा कि वे समस्या का समाधान कराएंगे। सोमवार को तहसील में बैठक के बाद मांग अनसुनी रही तो कलक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के साथ पहुंचे कांग्रेस कार्य कर्ताओं को बताया कि भोरई का पुरवा और डंड़वा गांव के लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। वे शहर के करीब होने के बाद भी नगर पालिका के किसी वार्ड में नहीं हैं। वे ग्रामसभा में भी नहीं हैं। इनका न तो कोई सभासद है और न ग्राम प्रधान। करीब 7 वर्ष से लोग विकास से अछूते हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एसडीएम सदर नैन्सी सिंह को फोन पर जानकारी दी। एसडीएम ने जल्...