भोपाल, मई 12 -- सड़क पर हमेशा गति को लेकर ट्रैफिक नियमों के तहत हमेशा हिदायत दी जाती है। दुर्घटना से देर भली जैसे बोर्ड हमेशा हमें किसी बड़ी अनहोनी से पहले आगाह करते हैं,लेकिन फिर भी लोग मानते नहीं, जिस वजह से एक्सीडेंट भी होते हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बेकाबू स्पीड के चलते एक स्कूली बस ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में एक की मौत हो गई तो वहीं 4 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक,मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित बाणगंगा चौराहे पर आज दोपहर 'रेड सिग्नल' के चलते खड़े पांच वाहनों को एक स्कूल बस ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई,जबकि चार अन्य घायल हैं। 10 सेकेंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.