भोपाल, मार्च 2 -- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक साथ सुसाइड के दो मामले सामने आए हैं। यहां एक बुजुर्ग डॉक्टर और उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। पिता का शव फंदे से लटकता मिला, तो वहीं बेटी की लाश दूसरे कमरे में पड़ी मिली। बताया गया है कि उसने जहर खाकर जान दी है। मरने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर डॉक्टर ने स्टोरी लगाई थी, इसे सुसाइड नोट के तौर पर मानते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं स्वंय कई बीमारियों का शिकार हूं। मुझे भी सेवा की जरूरत है, लेकिन बेटी की देख-रेख भी मुझे ही करनी होती है। अब यह सब नहीं सहा जाता। थक गया हूं। इसलिए अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार 82 साल के हरिकिशन और उनकी बेटी दोनों ही आयुर्वेदिक डॉक्टर थे। बेटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.