सराईकेला, जनवरी 20 -- खरसावां, संवाददाता। भोपाल स्थित भारत भवन में महाभारत, कालजयी सभ्यता की महागाथा में नृत्य उरुभंगम के माध्यम से सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से महर्षि वेदव्यास रचित कौरवों और पांडवों के मध्य धर्म और अधर्म के महायुद्ध की कथा को प्रस्तुत किया गया। छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला-खरसावां और रजतेंदु छऊ कला निकेतन के एसएनए अवॉर्डी गुरु तपन कुमार पटनायक और वरीय फेलो रजतेंदु रथ के निर्देशन में महाभारत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। सरायकेला छऊ द्वारा प्रस्तुत उरुभंगम कार्यक्रम में नारी शक्ति के अपमान का असफल प्रयास, द्रोपदी के चीर हरण, धर्म और अधर्म के महायुद्ध में कौरवों का साथ देने वाले द्रोणाचार्य और कर्ण के दु:खद अंत सहित दुर्योधन के अहंकार पर भीम के गदा प्रहार का सजीव चित्रण किया गया। वीर भारत न्यास...