देहरादून, फरवरी 13 -- फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता रायपुर की ग्राम पंचायत भोपाल पानी में अब स्वच्छता का जिम्मा मातृशक्ति के हाथों में होगा। यहां एसबीआई फाउंडेशन और वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सहयोग से संचालित वेस्ट नो मोर इन देहरादून परियोजना के तहत गुरुवार को पर्यावरण सखी मॉडल का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) सतीश कुमार त्रिपाठी ने कूड़ा संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भोपाल पानी में बढ़ते प्लास्टिक कचरे और वन्यजीवों पर मंडराते खतरे को देखते हुए यह पहल की गई है। जिला पंचायत सदस्य मीणा मनवाल, ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह, वेस्ट वॉरियर्स के सहायक निदेशक नवीन कुमार सडाना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...