भोपाल, फरवरी 3 -- भोपाल जिला कोर्ट परिसर में मंगलवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब नाबालिग छात्रा से रेप, ब्लैकमेल और जबरन नमाज पढ़वाने के आरोपी की वकीलों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। आरोपी की पहचान ओसाफ अली खान के रूप में बताई गई है। रेप के आरोपी को कोर्ट परिसर में जब पुलिस टीम पेशी के लिए लेकर पहुंची तो वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस ने आरोपियों को बचाने की कई कोशिश की, लेकिन वकीलों ने आरोपी को घेरकर लात-घूंसे जड़ दिए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी को कोर्ट लाया ही गया था कि वकीलों के एक ग्रुप ने उसे पहचान लिया। "ऐसे घिनौने अपराधी को सजा दो!" चिल्लाते हुए उन्होंने आरोपी पर हमला बोल दिया। कोर्ट परिसर में शोर-शराबा और धक्कामुक्की का माहौल बन गया। कुछ देर के लिए अदालती परिसर में अफरा-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.