नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- छोटे-से घर में बड़े सपने. यही कहानी है भोपाल के बैरागढ़ की मुस्कान सोनी की। भोपाल की इस बेटी ने मेहनत और जज़्बे के दम पर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) परीक्षा में ऑल इंडिया 23वीं रैंक और DSP पद पर 10वीं रैंक हासिल की है। मुस्कान के पिता पेशे से मैकेनिक हैं। मुस्कान अब डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस बनने जा रही है। उनका अगला लक्ष्य UPSC है। 25 वर्षीय मुस्कान के लिए यह सफर इतना आसान नहीं रहा। साधारण परिवार में पली-बढ़ीं मुस्कान के हर खर्च को पिता मोहन सोनी ने बड़ी मुश्किलों और जतन से पूरा किया। खुद आर्थिक संकट से जूझते हुए भी उन्होंने कभी बेटी की पढ़ाई पर आंच नहीं आने दी। पिता ने गर्व से कहा - "उसने हमेशा ईमानदारी से पढ़ाई की और हमने उस पर भरोसा किया। आज वही विश्वास हमें यहां तक लाया है।" यह भी पढ़ें- भोपाल में गरज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.