रामपुर, जनवरी 10 -- बिलासपुर से ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रही कक्षा दस की छात्रा का पीछा कर एक शोहदा सरेराह छेड़खानी करने लगा। इस दौरान छात्रा के भाई के मौके पर पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के दादा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक का चालान कर दिया है। गुरूवार शाम को थाना क्षेत्र के गांव निवासी कक्षा दस की छात्रा बिलासपुर से ट्यूशन पढ़ कर अकेले ही अपने घर लौट रही थी। छात्रा को रास्ते में अकेला जाता देख पड़ौसी गांव निवासी एक युवक उसका पीछा कर छेड़खानी करने लगा। इस दौरान आरोपी युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। इसी दौरान ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रहे छात्रा का भाई मौके पर पहुंच गया और युवक को टोकने लगा तो वह मौके से फरार हो गया। ...