बोकारो, जनवरी 2 -- टाईगर क्लब महथा पाडा़ की ओर से भोजूडीह में आयोजित शहीद मिलन सिंह राजपूत मेमोरियल क्रिकेट टूनार्मेंट का समापन समारोह आयोजित किया गया। फाइनल मुकाबले में प्रेम 12 चंदनकियारी की टीम ने 3 विकेट से जीत हासिल किया । प्रेम 12 चंदनकियारी का मुकाबला तन्मय 11 भोजूडीह से हुआ था। तन्मय 11 भोजूडीह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की शुरुआत की। जिसमें 12 ओवर में 8 विकेट गवांकर कुल 127 रन बनाया । जिसमें अशोक का 56 ,विक्की का 47 रन का योगदान रहा। चंदनकियारी के टीम ने 11 ओवर में 7 विकेट गवांकर 130 रन बनाकर ट्राफी पर कब्जा किया । चंदनकियारी के रणधीर को ( 29 बॉल पर 54रन नाबाद) को मैन ऑफ दी मैच के साथ सीरिज का खिताब मिला। विजेता टीम को मुख्य अतिथि समाजसेवी सुभाष राउत ने बीस हजार नगद व ट्राफी तथा उपविजेता टीम को शहीद के पिता नंदलाल सिंह ने नगद दस हजार...