आरा, मई 15 -- -राज्यव्यापी आह्वान पर 17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर कर्मी -सरकार से मांगें पूरी होने तक आंदोलन की चेतावनी आरा/ बिहिया/जगदीशपुर/ गड़हनी, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले में राजस्व कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से जिले के 14 अंचलों में गुरुवार को भी कार्य प्रभावित रहा। यह हड़ताल राज्यव्यापी आह्वान पर 17 सूत्री मांगों को लेकर है। कर्मचारी संघ की जिला इकाई की ओर राहुल राय और प्रभात कुमार की ओर से बताया गया कि राज्य सरकार से मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। राज्य संघ के पदाधिकारियों से अभी तक सरकार के साथ सकारात्मक वार्ता नहीं हुई है। जब तक इसका कोई नतीजा नहीं निकलता है, तो यह हड़ताल जारी रहेगी। जिला संघ इकाई की ओर से जिले के राजस्व कर्मियों से एक जुटता बनाए रखने की अपील की गई है। राजस्व कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ता...