आरा, जुलाई 23 -- बिहार के भोजपुर जिले में बुधवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके साथ बाइक पर सवार एक दोस्त भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात उदवंत नगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव के पास हुई। मृतक की पहचान पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी अवधेश यादव के 30 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई है। उसका दोस्त राजू यादव का आरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। धर्मेंद्र का अपने रिश्तेदारों से जमीन विवाद चल रहा था। एक साल पहले इसी विवाद में दो लोगों की हत्या हुई थी। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो बदमाशों पर गोली मारने का आरोप लगा है। घटना को जमीन और पूर्व से चल रही प्रतिशोध की लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर हमलावरों को चिह्नित करने में लगी है। मृत धर्मेंद्र यादव की रिश्तेदारी उद...