हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 29 -- बिहार के भोजपुर जिले में गुरुवार सुबह एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद एक आरोपी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर मर्डर की वारदात भी कबूल कर ली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल भी बरामद की गई है। यह वारदात बहोरनपुर थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव में हुई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय शिवपूजन राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 3 साल पहले बाइक से कीचड़ उछालने को लेकर विवाद हो गया था। उसी रंजिश में किसान की हत्या की गई। जानकारी के अनुसार किसान शिवपूजन राय गुरुवार सुबह बधार से लौट रहे थे। तभी उनकी पीठ में पीछे से गोली मारी गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गांव के ही तीन लड़कों पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। हत्या के बाद विशाल कुमार नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.