गाज़ियाबाद, अप्रैल 29 -- गाजियाबाद। भोजपुर ब्लाक में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। मियावाकी तकनीक से पौधरोपण होगा, ताकि हरियाली बढ़ाई जा सके। बीडीओ पीयूष चंद्र राय ने बताया कि योजना के तहत भोजपुर में कुल छह एकड़ भूमि पर 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधरोपण जापानी तकनीक मियावाकी से किया जाएगा। इसमें पांच से छह फीट लंबे पौधों को रोपा जाता है, जिनका विस्तार कम समय में होता है। यह पौधरोपण भोजपुर पीएचसी के आस-पास किया जाएगा। इस तकनीक में पशुओं के गोबर को एक फीट जमीन के नीचे दबाया जाएगा, जिसके बाद बरसात के दिनों में पौधों का रोपण किया जाएगा। प्रक्रिया में पौधों को पास-पास लगाया जाता है। इस तकनीक से केवल कुछ वर्षों में ही बोए गए पौधे प्राकृतिक घने जंगल का रूप ले लेते हैं। भोजपुर ब्लॉक में इस पद्धति का प्रयोग पहली बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.