अररिया, फरवरी 12 -- अररिया, वरीय संवाददाता दयानंद सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के चौथे लीग मैच में भोजपुर इलेवन ने खोड़ागाछ इलेवन को रोमांचक मुकाबले में 15 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर इलेवन की टीम ने 157 रन छह विकेट खोकर बनाए। मुकाबले में उतरी खोड़ागाछ इलेवन की पूरी टीम नौ विकेट खोकर निर्धारित 15 ओवरों में 142 रन ही बना सकी। भोजपुर हाई स्कूल खेल मैदान में चल रहे टूर्नामेंट का बुधवार को चौथा मैच बहुत ही रोमांचक रहा। होम ग्राउंड पर उतरी भोजपुर इलेवन की टीम से सर्वाधिक रन सूरज निउपानी ने 34 बाल में 63 रन बनाकर आउट हो गए। भोजपुर की टीम निर्धारित 15 ओवरों में 157 रन ही बना सकी। यह स्कोर इस टूर्नामेंट का सबसे कम रन बने थे। भोजपुर का कम स्कोर से पहले ऐसा लग रहा था कि खोडागाछ इलेवन आराम से...