आरा, फरवरी 9 -- आरा, एक संवाददाता। शहर के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में रविवार को चार दिवसीय आरएल मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। उद्घाटन डॉ विजय कुमार गुप्ता ने किया। पहला मैच जहुर होप क्रिकेट अकादमी बनाम भोजपुर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। मुकाबले को भोजपुर क्रिकेट अकादमी ने 45 रनों से जीता। टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 20 ओवरों में 131 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट अकादमी की टीम 16 ओवर में 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच शिवम को दिया गया। दूसरा मैच क्रिकेट अकादमी भोजपुर बनाम ऑल स्टार क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। आल स्टार क्रिकेट अकादमी की टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करती हुई 15 ओवरों में दो विकेट खोकर 125 रन बनायी। लक्ष्य का पीछा करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.