आरा, मार्च 8 -- - एसडीओ को लगातार निगरानी करते रहने के दिए गए निर्देश आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले के महादलित टोलों में विकास कार्यों को समय से पहुंचाने का आदेश दिया गया। साथ ही एसडीओ को लगातार निगरानी करते रहने के निर्देश दिये गये। इसे लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से शुक्रवार को समीक्षा की गई। इस दौरान नल जल, आवास सर्वेक्षण एवं शौचालय से वंचित घरों में निर्माण समेत अन्य कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरा सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत सर्वेक्षण कर सभी पात्र लाभुकों का नाम जोड़ा जाए। साथ ही आवास सर्वेक्षण में किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में डीएम ने डीपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.