रांची, अक्टूबर 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के नए मुख्य सचिव अविनाश कुमार की गिनती राज्य के तेज-तर्रार अफसरों में होती है। 1993 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन के बाद बिहार कैडर आवंटन होने पर अविनाश कुमार ने संयुक्त बिहार के भोजपुर से अपने सफर की शुरुआत की। भोजपुर में बतौर एसडीओ योगदान दिया। इसके बाद पश्चिमी सिंहभूम में डीडीसी रहे। संयुक्त बिहार में बेगूसराय, देवघर व लखीसराय में जिलाधिकारी रहे। अलग राज्य बनने के बाद बाद उन्हें झारखंड कैडर मिला तो दूसरी बार वह देवघर के डीसी बने। बाद में दुमका और रांची में भी वह डीसी रहे। झारखंड में कई महत्वपूर्ण विभागों में उनकी पोस्टिंग रही। वर्तमान में वह ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के प्रभार में तैनात थे। वे राज्य में विकास आयुक्त के पद पर भी रहे। झारखंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.