मुरादाबाद, मई 8 -- थाना क्षेत्र की ग्राम पीपलसाना में बंद पड़े घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में भैंसवंशीय पशुओं का मांस बरामद किया है। पशुओं का कटान कर रहे पांच मांस कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने मौके से मांस काटने में प्रयुक्त उपकरण एवं इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद कर सील कर दिया। पुलिस को घर के निकट आते देखकर पांचों आरोपी छत पर चढ़कर फरार हो गए। भागते हुए आरोपियों की पहचान सिपाही परमजीत सिंह ने वसीम पुत्र हनीफ,जसीम पुत्र शरीफ,तोसिम पुत्र सगीर,वसीम पुत्र सगीर और अजीम मंत्री पुत्र शरीफ के रूप में की। सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.