आरा, मई 2 -- आरा, एक संवाददाता। बिहार में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भोजपुर की दो महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिले के संदेश प्रखंड के सुरंगापुर निवासी जितेन्द्र राम की पुत्री नंदनी कुमारी का चयन बिहार भारोत्तोलन टीम में किया गया है। वहीं संदेश प्रखंड के दलेलगंज निवासी अशोक सिंह की पुत्री रूबी कुमारी का चयन खेलो इंडिया गेम्स के लिए तैराकी टीम में हुआ है। भोजपुर जिला भारोत्तोलन संघ के प्रशिक्षक सह सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि गोपालगंज में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर नंदनी कुमारी का चयन हुआ है। इसका प्रशिक्षण शिविर राजगीर स्थित स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में चल रहा है। भारोत्तोलन प्रतियोगिता राजगीर में 10 से 14 मई तक होना है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पूरे देश से लगभग सात हजार खिलाड़ियों और एक हजार तकनीकी प्राधिका...