आरा, नवम्बर 14 -- - एनडीए ने सातों सीटें जीतकर रचा राजनीतिक इतिहास - राजद के गढ़ में भी खिला भाजपा का कमल, पांच पर भाजपा तो दो पर जदयू का कब्जा - संदेश और अगिआंव सुरक्षित में काफी नजदीकी संघर्ष में जदयू और भाजपा जीती - संदेश और अगिआंव को छोड़कर एनडीए भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की भोजपुर में एनडीए की सुनामी में पहली बार महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया। खाता भी नहीं खुला। एनडीए ने जिले की सातों सीटें जीतकर राजनीतिक इतिहास रच दिया है। राजद के गढ़ में भी भाजपा का कमल खिल गया। सात में से पांच सीटों पर भाजपा तो दो पर जदयू का कब्जा हो गया। राजद के गढ़ कहे जाने वाले संदेश में पूर्व विधायक अरुण यादव का किला भी ध्वस्त हो गया। यहां से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे इनके पुत्र दीपू सिंह को जदयू के प्रत्याशी और भोजपुर-बक्सर के एमएलसी राधाचरण साह ने क...