कुशीनगर, जून 28 -- कुशीनगर। अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन द्वाराआगामी 27 से 30 जुलाई तक केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा में आयोजित तीन दिवसीय भोजपुरी शब्द कोष कार्यशाला में भाग लेने के लिए ख्यातिलब्ध साहित्यकार चंदेश्वर शर्मा परवाना को आमंत्रित किया गया है। अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन अध्यक्ष डॉ ब्रज भूषण मिश्र के निर्देशन में आयोजित होगा। डॉ मिश्र ने भेजे पत्र में उल्लेख किया है कि पिछले वर्ष हुई कार्यशाला में भोजपुरी शब्द कोष को लेकर तमाम निर्णय लिये गये थे। इस कार्यशाला में डॉ ब्रज भूषण मिश्र, प्रो उदय प्रकाश पाण्डेय, प्रो जयकांत सिंह, डॉ अनिल कुमार प्रसाद, दिनेश पांडेय सहित चंदेश्वर परवाना सहित छह विद्वानों का मार्गदर्शन मिलेगा। श्री परवाना ने बताया कि यह शब्दकोश हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी में होगा। प्रसिद्ध भोजपुरी काव्य संग...