आरा, दिसम्बर 13 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया और पुराने परिसर की साफ-सफाई की। नई शिक्षा नीति में मूल विषय के अतिरिक्त कौशल विकास के लिए कुछ अतिरिक्त विषयों को पढ़ना है, जिसमें स्वच्छ भारत अभियान को महत्वपूर्ण विषय के रूप में रखा गया है। इसमें दस घंटे सैद्धांतिक और 20 घंटे एसाइनमेंट एवं फील्ड वर्क के लिए निर्धारित है। स्नातकोत्तर सेमेस्टर वन के छात्र-छात्राओं ने लगभग ढाई घंटे तक साफ-सफाई का कार्य किया। विभागाध्यक्ष डॉ दिवाकर पाण्डेय के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं का दल बैनर, हंसिया, खुरपी, कुदाल, झाड़ू आदि लेकर निकला और उत्साह के माहौल में भोजपुरी भवन के सामने से लेकर विश्वामित्र भवन के सामने के पूरे परिसर की साफ-सफाई की। कुछ छात्र...