नई दिल्ली, मार्च 10 -- Sambhavna Seth Resign From AAP: संभावना सेठ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। संभावना अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। अब तक के करियर में संभावना ने कई फिल्मों में अपने डांस आइटम से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अपने काम के साथ संभावना पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच अब एक बार फिर एक्ट्रेस खबरों में आ गई हैं। संभावना ने एक पोस्ट शेयर कर कुछ ऐसा ऐलान कर दिया जिसे जानकर सभी को झटका लगने वाला है। संभावना सेठ ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।आदमी पार्टी से खत्म हुआ संभावना का नाता दरअसल, संभावना सेठ ने एक साल पहले यानी साल 2023 जनवरी में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। 'आप' के साथ हाथ मिलाने के बाद एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में आई थीं। इसी बीच अब संभावना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर क...