नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- बिहार में चुनावी मौसम के बीच भोजपुरी सितारों की राजनीतिक मुलाकातें सियासी गर्मी और बढ़ा रही हैं। हाल ही में भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने एक ही दिन में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात थी। जिसके बाद उनकी बीजेपी में वापसी हो गई है। और इस बार बिहार चुनाव लड़ना उनका तय माना जा रहा है। और अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह से मुलाकात से बिहार में नई सियासी चर्चा को हवा दे दी है। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल सका है कि दोनों के बीच मुलाकात के दौरान क्या बात हुई. अक्षरा सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर गिरिराज सिंह से मुलाकात की फोटो शेयर की है। और लिखा है कि आज बिहार के केंद्रीय मंत्री माननीय गिरिराज सिंह जी से ...