छपरा, अप्रैल 7 -- छपरा, एक संवाददाता। सारण लोकसभा से भोजपुरिया जन मोर्चा पार्टी की प्रत्याशी आरती साहनी की अध्यक्षता में एक बैठक गड़खा ढाला आज़ाद नगर में हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह सहयोगी ,प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर सिंह , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामयोध्या सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद सिंह व राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी मुख्य रूप से शामिल हुए । पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया। सारण लोकसभा प्रत्याशी आरती साहनी ने कहा कि चीनी मिल, मॉर्टन फैक्ट्री व लोहा फैक्ट्री पुन: चालू कराएंगी जिससे पलायन रुकेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह सहयोगी ने कहा कि यह चुनाव भोजपुरी माटी की लड़ाई है। प्रदेश अध्यक्ष व आरा लोकसभा से पार्टी के प्रत्याशी सिकंदर सिंह कुशवाहा ने कहा कि भोजपुरिया पार्टी की जीत तमाम वोटरों की जीत होगी। मशरक में इफ्तार पार्टी का ह...