हमीरपुर, फरवरी 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के एक दिवसीय तीसरा सामान्य शिविर में महिला स्वास्थ्य, आहार एवं पोषण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ.सबा कौसर अपने उद्बोधन में महिलाओं में होने वाली खून की कमी, थायराइड आदि समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमें भोजन स्वाद के लिए नहीं, स्वस्थ रहने के लिए करना चाहिए तथा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन का प्रयोग कम से कम करना चाहिए। कोल्ड ड्रिंक, फास्ट फूड, रिफाइंड का प्रयोग ना के बराबर करना चाहिए। महिलाओं को माहवारी के समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, मक्का का प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए।...