मंगलुरु, अक्टूबर 20 -- कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में सोमवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के एक कार्यक्रम में संदिग्ध 'हाइपोग्लाइसीमिया' और निर्जलीकरण के कारण 10 महिलाएं कथित तौर पर बीमार पड़ गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पुत्तूर शहर में स्थानीय विधायक अशोक कुमार राय द्वारा 'अशोक जन मन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसके मुताबिक यह घटना कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित हजारों लोगों को भोजन और उपहार वितरित करने में कथित देरी के बाद हुई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि भीड़ और उमस भरे मौसम के कारण महिलाओं को 'हाइपोग्लाइसीमिया' (रक्त शर्करा के स्तर में गिरावट) और निर्जलीकरण की आशंका थी। उनमें से तीन को 'आईवी फ्लूड' दिया गया, जबकि सात अन्य को बाह्य रोगी के रूप में इलाज किया गया और बाद में छुट्टी दे दी गई। जन कल्याणकारी योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.