मैनपुरी, फरवरी 3 -- उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के प्रस्तावित निरीक्षण कार्यक्रम को लेकर रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया है। महाप्रबंधक बुधवार को टूंडला-शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद खंड का निरीक्षण करेंगे। इसी क्रम में भोगांव मोटा ट्रैक पर अतिक्रमण को लेकर आरपीएफ ने कड़ा रुख अपनाया है। रेलवे ट्रैक के आसपास अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। स्टेशन अधीक्षक अतीक अहमद ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह का निरीक्षण कार्यक्रम बुधवार को प्रस्तावित है, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संभावना है कि वे भोगांव रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बाद बाबा नीमकरोरी रेलवे स्टेशन एवं फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण करेंगे। मंगलवार को आरपीएफ चौकी प्रभ...