गिरडीह, जुलाई 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला समिति झामुमो ने गुरुवार को भोगनाडीह की घटना पर भाजपा का पुतला जलाया। इसके पूर्व पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर की प्रमुख सड़कों पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी टावर चौक पहुंचे और भाजपा का पुतला जलाया। इस दौरान घटना के दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की। कहा कि हूल दिवस पर 30 जून को हुई घटना की जितनी भर्त्सना की जाए, कम है, क्योंकि भाजपा अपनी राजनीति षड़यत्रों से बाज नहीं आनेवाली है। प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान भाजपाईयों होश में आओ- होश में आओ, झारखंड में बांटने की साजिश नहीं चलेगी के नारे भी लगाए। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह कर रहे थे। मौके पर अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, राकेश सिंह रॉकी, अनवर अंसारी, कृष्णमुरारी शर्मा, सन्नी राईन, प्रमिला मेहरा आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.