धनबाद, जुलाई 4 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता भोगनाडीह में भाजपा पर साजिश के तहत हेमंत सरकार को बदनाम करने, उपद्रव फैलाने आदिवासी से आदिवासियों को लड़वाने का आरोप लगाते हुए झामुमो ने भाजपा का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन ने कहा कि जब भाजपा राजनीतिक रूप से हेमंत सोरेन को रोक नहीं पाई तो बौखलाहट में अब झारखंड को अशांत करने का प्रयास कर रही है। आदिवासियों को आपस में लड़वाना चाहती है, लेकिन उनके मंसूबों में प्रशासन ने पानी फेर दिया है। जिला सचिव मन्नू आलम ने कहा भाजपा आदिवासी विरोधी है। भाजपा सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास हमेशा से करती आई है। केंद्रीय मीडिया पेनेलिस्ट सह केंद्रीय सदस्य डॉ नीलम मिश्रा ने कहा कि भोगनाडीह की घटना ने भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरा को उजागर किया है। मौके पर केंद्रीय सदस्य रमेश टुडू, जग्गू महतो, जिला उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.