रांची, मई 14 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के मोरो गांव का मंडा पूजा महोत्सव बुधवार को मंडा झूला संपन्न हो गया। शिव उपासक भोक्ताओं ने श्रद्धालुओं की भीड़ पर लोक कल्याण के फूल बिखेरे। वहीं लगभग पांच बजे पंडित देवदास गोस्वामी की अगुवाई में मुख्य पट भोक्ता रोहित महली लकड़ी के झूले से बंधकर फूल बिखेरने पहुंचे जिसे पाने के लिए होड़ लगी रही। इससे पहले चार बजे विभिन्न वेशभूषा धारण किए भोक्ता नाचते गाते शिव मंदिर प्रागंण पहुंचे। इससे पहले मंगलवार की रात भोक्ताओं ने दहकते अंगारों खाली पैर चलकर फूलखुंदी की रस्म पूरी की। इस दौरान मंडा मेला जतरा में मोरो और लोयो गांव के सैकड़ों आदिवासी महिला-पुरुष अपने पारंपरिक प्रतीक चिह्न रंपा-चंपा झंडा और ढोल नगाड़ा के साथ शामिल हुए। लोग देर शाम तक अपने खोड़हा के साथ नाचते-गाते नजर आए। मंडा पूजा महोत्सव को सफल बनाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.