गंगापार, जनवरी 12 -- तहसील बारा अंतर्गत ग्राम पंचायत भोंड़ी में सोमवार को अन्नपूर्णा भवन का भूमि पूजन भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी एवं समाजसेवी दिनेश तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम पंचायतों को अन्नपूर्णा भवन की सौगात देकर गरीबों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मजबूत व्यवस्था की गई है।कहा कि अन्नपूर्णा भवन केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं, बल्कि ग्राम स्वराज और जनसेवा की आत्मा है। यहां से पात्र लाभार्थियों को समय पर राशन मिलेगा, जिससे परिवार खुशहाल होंगे और गांव का समग्र विकास होगा। साथ ही सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) योजना की सराहना करते हुए बताया कि इसके माध्यम से ग्रामीणों को आधार, पैन, वोटर आईडी, राशन कार्ड, भूमि अभिलेख, बिल भुगतान सहित अनेक सरकारी व डिजिटल सेवाएं गांव मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.