शामली, मार्च 7 -- भैस चोरी के आरोपी की तलाश में हरियाणा के रोहतक थानें की पुलिस ने कैराना क्षेत्र में दबिश दी। हरियाणा पुलिस जेल में बंद झिंझाना निवासी दो बदमाशों को भी पीसीआर पर अपने साथ लेकर आयी है। बृहस्पतिवार को हरियाणा के रोहतक थाने के एसआई प्रदीप कुमार ने अपनी टीम व कमांडो की टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज करायी। हरियाणा पुलिस व कमांडो दो गाडियों में सवार थे। एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में भैस चेारी के बडे गिरोह को पकडा गया था। पकडे गये दो आरोपी झिंझाना के रहने वाले है। दो आरोपियों को अदालत से आदेश प्राप्त करके पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उन्होने कैराना निवासी अपने एक साथी का नाम भी बताया है। जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। देर शाम तक हरियाणा पुलिस क्षेत्र में मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.