लातेहार, सितम्बर 1 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड के भैसादोन में दुर्गा पूजा त्योहार धूमधाम से मनाने के लिए रविवार को दुर्गा पूजा कमेटी का गठन को लेकर बैठक हुई। बैठक में उपस्थित हिंदू धर्मलंबियों ने दुर्गा पूजा कार्यक्रम शांति सौहार्दपूर्ण और अच्छे तरीके से मानने का निर्णय लिया। बैठक में सर्व समिति से दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पवन यादव, उपाध्यक्ष मनोज यादव एवं दिनेश यादव,सचिव विकास यादव,उप सचिव लक्ष्मण यादव को चुना गया। साथ ही साथ संरक्षक मंडली में रामवृक्ष उरांव,संजय यादव,नंदकुमार यादव,आनंद यादव,कुलदेव यादव, पूर्व मुखिया अरविंद उरांव,दिलेश्वर गोप,गोवर्धन यादव,पंकज यादव,गेंदा राम,बाबूलाल लोहरा, बलराम प्रसाद यादव समेत कई लोगों को चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...