बांका, फरवरी 20 -- बांका, एक संवाददाता। आनंदपुर थाना क्षेत्र के भैरोगंज बाजार में हाल ही में हुई चोरी की घटना को थानाध्यक्ष ने गंभीरता से लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मामले के उद्भेदन के लिए टेक्निकल टीम को जांच हेतु भेजा गया है। टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों की गतिविधियों का तकनीकी विश्लेषण कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक दो चौकीदारों (चोटीदार) की स्थायी प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। पुलिस द्वारा रात्रि गश्ती भी बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। स्थानीय व्यवसायियों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और जल्द ही घटना के खुलासे की उम्मी...