रांची, अक्टूबर 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी में गुरुवार को भाई-बहनों का पर्व भैया दूज महापर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुवार की सुबह से ही पर्व का मुहूर्त होने के कारण भाई-बहनों ने इस पर्व के अवसर पर अपने भाई को न्योता दिया और घर में आए भाई की पूजा आरती कर उनकी मंगलकामना की। इस अवसर पर भाईयों ने अपनी बहनों को आशीर्वाद संग विविध प्रकार के उपहार प्रदान किए। यम द्वितीया की तिथि गुरुवार को दिन भर होने के कारण पर्व मनाने को लेकर विशेष आपाधापी नहीं रही। सुबह 6 बजकर 40 मिनट से ही पर्व का शुभ मुहूर्त आरंभ हो गया था। इस दिन शुभ चौघड़िया से लेकर सायंकाल अमृतकाल तक मुहूर्त होने के कारण अपने समयानुकूल समय पर भाई और बहनों ने इस त्योहार को शास्त्रीय और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया। मान्यता है कि इस दिन बहनें अपने भाई का आतिथ्य करते हुए उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.