एटा, जुलाई 11 -- नदी के दूसरी पार गई भैंस लेने गया किसान नदी में डूब गया। घंटों चले तलाश के बाद भी नहीं मिल सका। जानकारी पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोज की जा रही है। देररात्रि तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव मनकपुरा निवासी रक्षपाल सिंह (50) पुत्र रामभरोसे रोजाना पशुओं को चराने के लिए काली नदी के किनारे जाते हैं। शुक्रवार की दोपहर को भी वह भैंस लेकर गए थे। शाम करीब पांच बजे भैंस नदी में घुस गई। कुछ देरबाद भैंस नदी के उस पार चली गई। काफी देर तक वह भैंस के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन भैंस नहीं आई तो वह उसे लेने के लिए नदी में घुसकर दूसरी पार जा रहे थे। इसी समय बीच नदी में तेज बहाव के कारण डूब गए। किसान को नदी में डूबते देख आसपास के लोग पहुंच गए। स्थानीय लोगों पानी में ख...