लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- मितौली, संवाददाता। अपनी भैस को ढूंढने निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। भैंस तो पड़ोस के गांव में मिल गई लेकिन युवक का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। मितौली थाना क्षेत्र के हैदरनगर गांव के रहने वाले रामसहाय की भैंस शनिवार सुबह करीब 9 बजे घर से गायब हो गई थी। रामसहाय का 18 वर्षीय बेटा अनूप कुमार घर से भैंस खोजने निकला था। लेकिन वह वापस घर नही पहुंचा। देर रात परिजनों ने इसकी लिखित सूचना पुलिस को दी थी। रविवार को भैस पड़ोस के पियरा गांव के एक घर में बंधी मिली। लेकिन युवक का अभी तक पता नही चल सका है। किसी अनहोनी के डर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...