अलीगढ़, जनवरी 26 -- n भाकियू चौ. चरण सिंह संगठन ने पींजरी पैंठ पर खत्म किया धरना n महुआखेड़ा पुलिस ने तीन लोगों को किया था गिरफ्तार, बाद में भेजा जेल गोंडा, संवाददाता। थाना क्षेत्र से भैंस चोरी के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के विरोध में भाकियू चौ. चरण सिंह संगठन के किसानों ने हंगामा व धरना-प्रदर्शन किया। किसान महुआखेड़ा थाने के घेराव करने जा रहे थे। सीओ द्वितीय कमलेश कुमार ने संगठन के लोगों को समझाया। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य दिखाए, जिसके बाद लोग धरना खत्म करके लौट गए। बाद में पुलिस ने तीन लोगों को जेल भेज दिया। अलीगढ़ गोंडा रोड पींजरी पैंठ स्थित भाकियू चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो के आवास पर पहुंचे। आगरा अलीगढ़ मंडल के पदाधिकारी के साथ किसान नेताओं ने तीन लोगों को घर से उठाने का आरोप लगाकर धरना दिया। किसा...