मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- गायघाट, एक संवाददाता। बेनीबाद थाना क्षेत्र के रमौली गांव में मंगलवार की देर रात भैंस चोरी के संदेह पर कटरा थाना क्षेत्र के धनौर निवासी स्व. भिखारी सहनी के पुत्र कमलेश सहनी (25) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसे पेड़ में बांध दिया गया था। गले में गमछा व शर्ट से हाथ बंधा हुआ था। उसका शव रमौली निवासी तनुकलाल साह के दरवाजे से बरामद हुआ है। बताया जाता है कि होली की रात रमौली निवासी तेजेंद्र राय के एक भैंस चोरी हो गई थी। इसके दो दिन बाद रविवार की रात विश्वनाथ राय का भैंस चुरा लिया गया। गांव में चर्चा है कि कमलेश गांव से पूरब झमझमा गाछी में बैठा था। इसके बाद गांव के कुछ लोग उसे भैंस चोर समझकर पकड़ कर पिटाई कर दी। शव को घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर गांव में लाकर रख दिया गया। परिजन धनौर निवासी राजकुमार सहनी ने बताया कि कमले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.