प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 18 -- बाघराय। थाना क्षेत्र के उमरापट्टी नहर के पास बुधवार रात राम किशोर यादव के दरवाजे पर भैंस बंधी थी। परिजन घर के बाहर ही सो रहे थे। रात करीब 11 बजे दो नकाबपोश बदमाश पैदल दरवाजे पर पहुंचे। मौका पाकर चुपके से भैंस खोलकर जाने लगे, तभी गृहस्वामिनी राजकली की नींद खुल गई तो उसने चोरों को भैंस ले जाते देखा तो अवाक रह गई। वह शोर मचाते हुए डंडा लेकर बदमाशों के पीछे दौड़ी और उनसे भैंस छुड़ाने को भिड़ गई। बदमाश राजकली से डंडा छीनकर उसी को पीटने लगे। वह जोर से चिल्लाई तो आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले। बदमाशों के हमले में घायल 52 वर्षीय राजकली पत्नी राम किशोर यादव को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसी तरह मलावां छजईपुर गांव निवासी 52 वर्षीय भटपुरहिन पत्नी दिनेश सरोज अपने बरामदे में सो रही थी। तभी एक युवक पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.