बदायूं, मार्च 19 -- बदमाश पशुशाला में बंधी भैंस खोल ले गए। आहट होने पर ग्रामीण की जाग हो गई। शोर मचाने पर चोर भैंस को छोड़कर भाग निकले। इस दौरान बदमाशों ने फसल की रखवाली कर रहे एक किसान को दबोच लिया। उसके साथ मारपीट की। खेत में रस्सी से बांधकर डाल गए। देर रात ही गांव पहुंची पुलिस ने किसान को बंधन मुक्त कराया।बिनावर थाना क्षेत्र के गांव नौसाना निवासी नेत्रपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात उनकी भैंस पशुशाला में बंधी थी। इसी दौरान बदमाशों ने उनकी भैंस खोल ली। चुराकर ले जाने लगे। आहट होने पर उनकी नींद खुल गई। शोर शराबा मचाने पर बदमाश भैंस छोड़कर भाग निकले। इस बीच बदमाशों ने खेतीहार इलाके में पशुओं से फसलों की रखवाली कर घर लौट रहे किसान शिवदयाल से मारपीट की। रस्सी से बांधकर जंगल में डाल दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौ...