जहानाबाद, दिसम्बर 28 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। काको थाना क्षेत्र के बारा - कोठिया गांव में रविवार की शाम की छह बजे गौरी देवी नामक 25 वर्षीया एक युवती पैर के अंगूठे में गोली लगने से मामूली रूप से जख्मी हो गईं। उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। उक्त महिला को गोली एक पैर के अंगूठे में लगी। यह तो संयोग था की गोली शरीर के किसी दूसरे स्थान पर नहीं लगी वरना बड़ी घटना हो सकती थी। फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। इस घटना के संबंध में उक्त महिला के पति धर्मेंद्र यादव एवं अन्य परिजनों का कहना है कि वे लोग अपने घर के पास थे। इस दौरान समीप के मदारपुर गांव से तीन आदमी आए और एक भैंस चोरी का आरोप लगाते हुए धमकी दी। इसके बाद एक फायर कर दिया जो उक्त महिला के पैर के अंगूठे में लगी। गोली की आवाज सुनकर गांव में अफरातफरी मच गई। महिला को लोगों ने इलाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.