मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 24 -- बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र भैंसी विकास क्षेत्र के विद्यालय मे प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधानों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड विकास अधिकारी ज्योति बाला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल , खण्ड विकास अधिकारी ज्योति बाला एवं समस्त उपस्थित अतिथियों ने सरस्वती माता के सम्मुख दीप प्रज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान अध्यक्ष ग्राम प्रधान टिटौडा ओमबीर, मोदीलाल लाहौड़ा,प्रेम सिंह निठारी, चंगेज खान,ग्राम प्रधान सिकंदर पुर खुर्द, चांदसमंद, बडसू आदि ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा, पायल ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम में भाएंगी,कैल...