हापुड़, अक्टूबर 30 -- गढ़ गंगा मेला में गुरुवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब मेरठ जनपद से आई भैंसा बग्गियों को पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने चार दिन पहले श्रद्धालुओं की बुग्गियों को बिना किसी ठोस कारण के जब्त कर लिया था और अब तक नहीं छोड़ा। इस मुद्दे पर गढ़ थाने में जमकर हंगामा और नोकझोंक की स्थिति पैदा हो गई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बताया कि मेरठ के कई श्रद्धालु अपनी भैंसा बग्गियों के साथ कार्तिक पूर्णिमा मेले में दर्शन करने जा रहे थे। तभी देर रात गढ़ क्षेत्र में पुलिस ने उन्हें रोक लिया और छोटी बुग्गियों को थाने में खड़ा कर दिया। पुलिस ने उस समय कहा था कि दो दिन में बुग्गियां छोड़ दी जाएंगी, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.