शामली, दिसम्बर 2 -- भैंसवाल गन्ना क्रय केंद्र की दूरी एवं ढुलाई किराए को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद सोमवार देर रात समाधान के साथ समाप्त हो गया। गन्ना किसानों का कहना था कि त्रिवेणी ग्रुप की शामली शुगर मिल द्वारा 16 किलोमीटर दूरी के आधार पर 9.60 प्रति क्विंटल ढुलाई किराया वसूला जा रहा था, जबकि क्रय केंद्र से मिल की वास्तविक दूरी मात्र 9 किलोमीटर है। कई बार जिला गन्ना अधिकारी, गन्ना सचिव और मिल प्रबंधन से वार्ता के बावजूद अधिकारी नो एंट्री और रूट डायवर्जन का हवाला देते हुए किराया कम करने में असमर्थता जता रहे थे। समस्या बढ़ने पर गन्ना किसानों ने कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और किराया संशोधन की मांग की। स्थिति को गंभीर देखते हुए डीएम अरविंद कुमार चौहान ने चार सदस्यीय टीम गठित की, जिसमें एसडीएम न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.