गंगापार, अगस्त 30 -- भेस्की गांव में बीते शुक्रवार की देर शाम एक फाउंडेशन के द्वारा सांस्कृतिक कला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में कलाकारों द्वारा भजन, कजरी गीत प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन किया गया। लोक गायक कलाकार प्रदीप सांवरा, लालबहादुर व उनके साथियों द्वारा भजन एवं कजरी का गायन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि हीरेन्द्र सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा, धनंजय पांडे, विभव शुक्ला जिला सुरक्षा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद, दिलीप मिश्रा, डा हरिवंश भारतीय, मंगला मिश्र, अश्विनी तिवारी, सत्य बहादुर चौहान, पंकज पाण्डेय, उन्मुक्त त्रिपाठी आदि लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...