मधेपुरा, मार्च 23 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत भेलाही वार्ड 6 के पास मुसहरी घाट पर बैंगा नदी में पुल नहीं रहने से हजारों की आबादी को आवागमन में परेशानी हो रही है। वर्षों से इलाके के लोग पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। लेकिन आज तक भेलाही सहित अन्य गांव के लोगों की समस्या दूर करने को जनप्रतिनिधि व अधिकारी लापरवाह बने हैं। जिस कारण क्षेत्र लोगों के लिए सुलभ आवागमन गंभीर समस्या बनी हुई है। नदी का जलस्तर कम रहने पर स्थानीय लोगों के द्वारा नदी के बीच पाइप लगाकर दोनों तरफ मिट्टी भराई कर आवागमन सुलभ किया गया है। बरसात के मौसम में वर्षों से स्थानीय लोग बैंगा नदी पर चचरी पुल बनाकर आवागमन की सुविधा बहाल करते आए हैं। बरसात के दिनों में बनाए गए एप्रोच पथ व चचरी पुल भी काम नहीं आता है। जिस कारण आस पास क्षेत्र के लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.