धनबाद, अक्टूबर 29 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। वार्ड संख्या छह के टाटा भेलाटांड़ बस्ती में डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार और मंगलवार को हरिजन टोला में तीन नए मरीजों की पहचान की गई है। हालांकि भेलाटांड़ और कसियाटांड़ क्षेत्र के कई मरीज अब स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जानकारी के अनुसार सात वर्षीय उत्तम महतो और तीन वर्षीय साक्षी कुमारी का इलाज टाटा के जामाडोबा अस्पताल में जारी है। वहीं जीतू महतो और नंदू महतो उपचार के बाद घर लौट आए हैं। सोमवार को चार वर्षीय राजवीर कालिंदी को दस्त और उल्टी की शिकायत पर झरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को 62 वर्षीय सुपोला देवी और 33 वर्षीय टेनिया कालिंदी को भी केंद्रीय अस्पताल जामाडोबा में भर्ती किया गया है। इधर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टाटा स्टील फाउंडेशन के डॉक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.