बहराइच, सितम्बर 13 -- बहराइच, संवाददाता। कैसरगंज वन प्रभाग के मंझारा तौकली के बभननपुरवा में गुरुवार रात गाय को रोटी खिला रही बुजुर्ग पर भेड़िया ने पीछे से हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजन पहुंच गए। जिससे भेड़िया भाग गया। हमले घायल बुजुर्ग को सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां हालत स्थिर बनी हुई है। थाने के बभननपुरवा में रात लगभग साढ़े आठ बजे शिव प्यारी (65) पत्नी राजित राम गाय को चारा देने के बाद गौ ग्रास खिला रही थी। इसी दौरान भेड़िया ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। इसके चलते वह लड़खड़ा कर गिरी। भेड़िया ने उनको कई जगह नोंचा। शोर सुनकर परिजन लाठी डंडे लेकर दौड़े। इस पर भेड़िया भाग कया। हमले की सूचना तत्काल थाने व वन रेंज दफ्तर को दी गई। सीओ कैसरगंज राजू खोखर, सीओ सुरेन्द्र कुमार शर्मा पुलिस बल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.